कृतिदेव से यूनिकोड कैसे बदलें / How to use
- Word या PDF से Kruti Dev वाला text copy करें। Paste करने पर वह अंग्रेज़ी जैसे अक्षरों में दिखेगा — यह सामान्य है।
- ऊपर वाले box में paste करें। Unicode हिंदी नीचे अपने-आप बन जाएगी।
- Copy दबाएँ और text को Google Docs, WhatsApp, email या website पर कहीं भी paste करें।
उदाहरण / Example
esjk uke paste करें → मेरा नाम मिलेगा, जो किसी भी font या फ़ोन पर सही दिखेगा — कोई ख़ास font नहीं चाहिए।
Kruti Dev text को Unicode में बदलना क्यों ज़रूरी है?
Kruti Dev text सिर्फ़ उसी computer पर हिंदी दिखता है जहाँ यह font install हो। Email में भेजें, website पर डालें या mobile पर खोलें — तो वही text esjk uke जैसा बेमतलब दिखता है। Google search भी उसे हिंदी नहीं समझता।
Unicode में बदलने के बाद text हर device पर पढ़ा जा सकता है, search हो सकता है, और आप उसे Google Translate या spell-check में भी डाल सकते हैं। पुराने सरकारी आदेश, प्रश्न-पत्र, किताबें और affidavits को digital बनाने का यही पहला कदम है।
PDF से copy किया text
अगर PDF Kruti Dev में बनी है, तो copy करने पर वही Latin characters आते हैं — उन्हें यहाँ paste करें। अगर PDF scan (image) है तो text copy नहीं होगा; उसके लिए OCR की ज़रूरत होगी, जो यह tool नहीं करता।
पूरा document Word में Mangal font के साथ चाहिए? Krutidev to Mangal page पर Word का पूरा तरीका है।
हम Kruti Dev font file नहीं देते (licence) — converter को उसकी ज़रूरत भी नहीं। क्यों?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Kruti Dev to Unicode converter कैसे काम करता है?
Kruti Dev का हर character असल में एक English key code है। Converter इन codes को सही हिंदी अक्षरों में बदलता है और छोटी इ (ि) की मात्रा, आधे अक्षर और र् (रेफ) को सही क्रम में लगाता है।
Paste करने पर मेरा Kruti Dev text अंग्रेज़ी जैसा क्यों दिखता है?
क्योंकि browser में Kruti Dev font नहीं लगा है। Text ख़राब नहीं हुआ है — converter उसी raw text को पढ़कर Unicode बनाता है।
क्या यह Kruti Dev 055 और Kruti Dev 10 text भी बदलेगा?
आम तौर पर हाँ — सामान्य versions (010, 011, 055) लगभग एक ही mapping इस्तेमाल करते हैं। हमारी जाँच Kruti Dev 010 पर हुई है; कोई अक्षर अलग आए तो उदाहरण भेजें।
Unicode text किस font में दिखेगा?
किसी भी Unicode हिंदी font में — Mangal, Nirmala UI, Arial Unicode या Noto Sans Devanagari। Windows पर Word में अपने-आप Mangal या Nirmala UI लग जाता है।
क्या लंबे documents भी convert हो सकते हैं?
हाँ, आप कई पन्नों का text एक साथ paste कर सकते हैं। सब कुछ आपके browser में होता है, इसलिए speed आपके device पर निर्भर करती है। .docx file upload का विकल्प बाद में जोड़ा जाएगा।